अपना प्रदेशछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जानिए पंच से मुख्यमंत्री तक का सफर…
Know the biography of the fourth Chief Minister of Chhattisgarh, Vishnudev Sai, his journey from Panch to Chief Minister.

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल कर भाजपा ने कब्जा जमाया है छत्तीसगढ़ विधानसभा की कुल 90 सीटों में भाजपा ने 54 इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 35 सीटें हासिल की हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णु देव साईं को छत्तीसगढ़ के चौथी मुख्यमंत्री के रूप में प्रमोट किया है आईए जानते हैं कि विष्णु देवता का क्या जीवन परिचय है। और अब तक का उनका कितना क्या राजनीतिक सफर है।
विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
सामान्य परिचय
व्यवसाय – कृषि
स्थायी पता – ग्राम – बगिया, पोस्ट – बन्दरचुआं, तह. – कांसाबेल, जिला – जशपुर (छ.ग.)
पारिवारिक पृष्ठभूमि
स्वयं कृषक परिवार से हैं। जनसंघ के समय बड़े पिताजी स्व. श्री नरहरि प्रसाद साय जी सन् 1962-1967 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा एवं सन् 1972-1977 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र बगीचा तथा 1977-1979 तक सांसद लोकसभा जनता दल व केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री भारत सरकार रहे।
बड़े पिताजी स्व. श्री केदारनाथ साय जनसंघ के समय सन् 1967-1972 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र तपकरा का प्रतिनिधित्व किये।
दादाजी सरदार स्व. बुधनाथ साय जी सन् 1947-1952 तक विधायक मनोनित हुए थे।
पंच से मुख्यमंत्री तक का सफर…
राजनीतिक परिचय
- 1989 पंच, ग्राम पंचायत बगिया
- 1990 सरपंच, ग्राम पंचायत बगिया (निर्विरोध)
- 1990-1993 सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा से
- 1993-1998 सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा से
- 1999 13वीं. लोकसभा सदस्य लोकसभा क्षेत्र रायगढ़
- 2004 14वीं. लोकसभा सदस्य लोकसभा क्षेत्र रायगढ़
- 2006 प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़
- 2009 15वीं. लोकसभा सदस्य लोकसभा क्षेत्र रायगढ़
- 2011 प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़
- 2014 16वीं. लोकसभा सदस्य, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़
- 27 मई 2014 – 2019 केन्द्रीय राज्यमंत्री, इस्पात, खान, श्रम व रोजगार, मंत्रालय
- 2020 – 2022 प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य
- 2 दिसम्बर 2022 विशेष आमंत्रित, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा
- 8 जुलाई 2023 राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा
- 3 दिसंबर 2023 – विधायक कुनकुरी विधानसभा
- 10 दिसंबर 2023 – मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन