जब MP विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिहं तोमर अचानक मिलने पहुचें UP CM योगी आदित्यनाथ से

उत्तर प्रदेश विधान सभा का अवलोकन कर स्पीकर से भी की सौजन्य भेंट

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिहं तोमर  ने शुक्रवार को लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जी से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिहं तोमर को विधानसभा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई भी दी। श्री तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मध्यप्रदेश के एक जिला एक उत्पाद ( ओडीओपी) के तहत निर्मित उत्पाद भी भेंट किए। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिहं तोमर ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के मंदिर निर्माण पूर्ण होने एवं 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित  किए जाने की भी  बधाई दी।  

MP विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिहं तोमर ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
Narendra Singh Tomar meet to YogiAdityanath

प्रवास के दौरान  नरेन्द्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से भी सौजन्य भेंट की एवं उत्तरप्रदेश विधानसभा अवलोकन किया। सर्व प्रथम मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिहं तोमर का सतीश महाना द्वारा सम्मान किया गया एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्यों के लिए लागू की ई विधान परियोजना तथा तकनीक का उपयोग कर किये गए कार्यों के संबंध में चर्चा कर जानकारी से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी माननीय अध्यक्ष के साथ थे।

Anuj Patel

अनुज एक बिजनेस जर्नलिस्ट हैं। वें टेक,ऑटो,ट्रेवल इंडस्ट्री से जुड़ीं खबरें लिखते हैं।अनुज के पास डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 5 वर्ष का अनुभव है। अनुज के पास जागरण के साथ-साथ कई डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करने का अनुभव है। अनुज सागर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button