Vikram Gokhale :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर शोक व्यक्त किया

Vikram Gokhale :मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह चौहान ने दिग्गज फिल्म अभिनेता Vikram Gokhale के
निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर स्व. Vikram
Gokhale को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हिंदी
सिनेमा, मराठी थिएटर और कला जगत में उनके अमूल्य योगदान को
सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत श्री
गोखले की आत्मा को शांति और उनके परिजन, मित्रों और
प्रशंसकों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।