Constitution Day : भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं संविधान के 73वें वर्ष अपेक्षाएं एवं उपलब्धिों पर संगोष्ठी संपन्न

Constitution Day : संविधान दिवस के
अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया द्वारा न्यायाधीशगण अधिवक्ताओं
कर्मचारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का
वाचन एवं संविधान के 73 वर्ष अपेक्षाएं एवं उपलब्धियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
किया गया ।
सर्वप्रथम न्यायाधीशगण, अधिवक्ताओं कर्मचारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपिस्थति में प्रधान जिला
न्यायाधीश सनत कुमार कश्यप ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया।
तत्पश्चात ए.डी.आर. सेंटर उमरिया के सभागार में आयोजित संविधान की अध्यक्षता कर
रहे प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सनत कुमार कश्यप
ने कहा कि हर भारतीय के लिये 26 नवंबर का दिन काफी अहम है यही वो ऐतिहासिक दिन है,
जब ऑफिसियल तौर पर देश के संविधान को अपनाया गया था। उन्होंने कहा Constitution
Day मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को भारतीय सर्वाधिशन की गौरवशाली
संवैधानिक यात्रा से परिचित कराना है जीवन के अधिकार, व्यक्तिगत
स्वतंत्रता को जीवन्त बनाये रखने के साथ-साथ देश के सविधान के बारे में नागरिकों
के बीच जागरूकता फैलाने और संवैधानिक मूल्यों का प्रचार करने के उद्देश्य से
संविधान दिवस मनाया जाता है। सविधान ही है जो हमें एक स्वतंत्र राष्ट्र का
स्वतंत्र नागरिक होने का अहसास कराता है।
प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय उमरिया
सुरेश कुमार चौबे ने सबंधित के अन्तर्गत मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए कहा
कि यदि नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करे तो उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष
नहीं करना पड़ेगा। सचिव, जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण श्रीमती संगीता पटेल ने भारतीय संविधान की विशेषताओं का वर्णन करते हुए
स्वतंत्र न्यायपालिका एवं विधि के शासन की व्यवस्था पर प्रकाश डाला। जिला अधिवक्ता
संघ के अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह ने आजादी के पूर्व से संविधान निर्माण एव लागू
होने के समय तक सवधान की निर्माण गाथा पर चर्चा की तथा विधि के शासन की महत्ता पर
प्रकाश डालते हुए संवधान एवं विधियों को पालन करते हुए अपराधों में कमी लाने हेतु
लोगों से अपील की। वरिष्ठ नागरिक उमाशंकर गौतम मोबाइल लोक अदालत के माध्यम से लोगों
को न्याय दिलाने में होने वाली मदद पर जोर दिया।
ये रहे उपस्थित :
कार्यकम प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष
सनत कुमार कश्यप, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ पुष्पराज सिंह
प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सुरेश कुमार चौबे, सचिव
संगीता पटेल. सी. जी. एम. आर.पी अहिरवार न्यायाधीशगण धर्मेन्द्र खण्डायत, खालिदा तनवीर राजन गुप्ता, जयलाल राय अन्य
अधिवक्तागण वरिष्ठ नागरिक तथा न्यायालय के कर्मचारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का
संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी बी.डी. दीक्षित ने किया