मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया लाड़ली लक्ष्मी कार्यक्रम विधायक, कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में की षिरकत

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया लाड़ली लक्ष्मी कार्यक्रम विधायक, कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में की षिरकत
उमरिया – मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के परिणाम सामनें आने लगे है। प्रदेष सरकार द्वारा चलाए गए अभियान में चिन्हित की गई सेवाओं में लाड़ली लक्ष्मी योजना भी शामिल है। प्रदेष सरकार के मुखिया षिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं की समाज में बराबर की भागीदारी सुनिष्चित करनें तथा आर्थिक एवं समाजिक रूप से स्वावलंबी बनानें हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे है। पूर्व में जहां बेटी के जन्म को अच्छा नही माना जाता था । प्रदेष सरकार द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना ने इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त कर दिया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से लाड़ली बिटिया के जन्म होते ही अब घरों में खुषिया मनाई जाती है। बेटी के जन्म से लेकर षिक्षा , विवाह आदि की व्यवस्था सरकार ने अपने हांथो में ले ली है। महिलाओं को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिषत आरक्षण मिलने से महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ी है। ग्राम पंचायत सरपंच से लेकर राष्ट्रपति के पद तक महिलाएं विराजमान है। आपनें कहा कि सरकार द्वारा षिक्षक , पटवारी, पुलिस आदि जैसे पदों में भी महिलाओं का चयन हो रहा है। इस योजना की वजह से महिलाओ की षिक्षा तथा जागरूकता में बढ़ोत्तरी हुई है। लिंगानुपात में सुधार हुआ है। दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां खत्म होने की कगार पर है। इस आषय के विचार बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक षिवनारायण सिंह मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत सामुदायिक भवन उमरिया में आयोजित लाड़ली लक्ष्मी दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए व्यक्त किए।