Uncategorized

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान ने पकड़ा जोर

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान ने पकड़ा जोर

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान ने पकड़ा जोर

उमरिया – राज्य शासन के
निर्देषानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रारंभ
होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान ने उमरिया जिले में जोर
पकड़ लिया है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव तथा नगरीय क्षेत्रों के  नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर अषोक ओहरी एवं
ग्रामीण क्षेत्रों के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी के मार्गदर्षन में
घर घर सर्वे अभियान के साथ ही हितग्राहियों को चिन्हांकित करनें तथा स्वच्छता
अभियान को गति देने हेतु कार्य प्रारंभ हो गया है।  ग्रामीण क्षेत्रों में 185 ग्राम पंचायतों के
435 ग्रामों में सर्वे का कार्य कर लिया गया है। अभियान को ठीक तरह से संचालित
करने के लिए सर्वे दल के अतिरिक्त नोडल अधिकारी तथा सेक्टर ऑफीसर भी नियुक्त किए
गए है। इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में भी वार्डवार सर्वे का कार्य किया जा रहा है।
पाली नगर पालिका परिषद में निर्वाचन अधिसूचना लागू होने के कारण सर्वे का कार्य
स्थगित रखा गया है।

       मुख्य
नगर पालिका अधिकारी एस के गढ़पाले ने बताया कि 
15 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत नगरी निकाय उमरिया
में शासन की विभिन्न योजनान्तर्गत कुल 178 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया।

नगर परिषद चंदिया में नगर परिषद के
अधिकारीएवं कर्मचारी द्वारा नगर में वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 15 तक में
जनसेवा अभियान हितग्राही मूलक योजनाओं की निरंतर कार्यवाही जारी है। वार्ड क्रमांक
02/03 में साफ-सफाई का कार्य
, व वार्ड क्रमांक 04
हाईवे रोड तहसील कार्यालयके पास से दो मृत मावेशी को उक्त वार्ड से फिकवाने का
कार्य
, एवं वार्ड क्रमांक 15 में हैण्ड पम्प मरम्मत कार्य,
वार्ड क्रमांक 10 तथा पंचमुखी हनुमान के सामने स्ट्रीट लाईट सुधार कार्य,
साथ ही साथ नगर के समस्त वार्डाे की निरंतर साफ-सफाई करायी जा रही है।

Aditya Vishwakarma

न्यूज वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क कीजिए -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button