Uncategorized

युवाओं की टोली ने घर में ही गणेश प्रतिमा विसर्जित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

युवाओं की टोली ने घर में ही गणेश प्रतिमा
विसर्जित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

युवाओं की टोली ने घर में ही गणेश प्रतिमा विसर्जित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उमरिया । पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की
टोली के द्वारा अनोखी पहल का आरंभ किया गया है। युवाओं की टोली के द्वारा गणेश
विसर्जन के दिन अपने अपने घरों में की गणेश प्रतिमा विसर्जित कर पर्यावरण संरक्षण
का संदेश दिया है।

  
टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा टीम उमरिया के
द्वारा आज गणेश विसर्जन के दिन घरों पर ही गणेश विसर्जन करवाने का कार्य किया जा
रहा है। युवाओं ने सबसे पहले गणेश विसर्जन स्वयं से आरंभ किया।उन्होंने बताया  कि एक बड़े टब में साफ पानी भर लिया गया और
गणेश प्रतिमा को टब में विसर्जित किया गया तत्पश्चात जब मूर्ति घुल गई। युवाओं ने
प्रतिमा की मिट्टी को एक गमले में रखकर तुलसी का पौधा रोपण किया। इस अभियान में एक
नन्ही सी बच्ची ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया सबसे पहले पहल नन्ही सी बच्ची
ने किया नन्हे गणेश जी को टब में विसर्जित कर सभी से अपील की। गणपति महोत्सव
धूमधाम से मनाएं घर में ही मूर्ति विसर्जन कराएं नदी और तालाब को दूषित होने से
बचाएं पर्यावरण संरक्षण का फर्ज निभाएं। इस दौरान नन्ही बच्ची दीप्ति सिंह
,युवा टीम से हिमांशू तिवारी, ज्योति विश्वकर्मा
नरेश प्रजापति संदीप साहू रेनुका सिंह कविता बर्मन
, शिवानी
बर्मन रविंद्र प्रजापति सुनील प्रजापति
, प्रेरणा तिवारी
राहुल सिंह
, खुशबू सिंह माया तिवारी एवं सभी उपस्थित
रहे।

Aditya Vishwakarma

न्यूज वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क कीजिए -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button