Uncategorized
नौरोजाबाद रामलीला ग्राउंड के सामने विराजे गणपति

न्यूज उमरिया, नौरोजाबाद : श्री गणेश उत्सव | समिति इंदिरा चौक नौरोजाबाद के सदस्यों ने बताया कि सभी सदस्यो के सहयोग से गणपति बप्पा के लिए स्टेज बनाकर हर वर्ष की भाँति | इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा का बड़ी धूमधाम से | स्थापना किया गया हैं। बड़े सुंदरता के साथ पंडाल को सजाया गया है, भगवान गणेश को विवेक, शक्ति और बुद्धि का देवता माना जाता है। मूषक इनका वाहन है।
![]() |
श्री गणेश उत्सव समिति रामलीला ग्राउंड |
गणेश, शंकर, विष्णु, सूर्य और मां भगवती इन पंचदेवों में इन्हें प्रथम स्थान प्राप्त है। ऋद्धि और सिद्धि इनकी दो पत्नियां मानी जाती हैं और इन्हें मोदक यानी लड्डू बहुत प्रिय हैं। ऐसा विश्वास है कि इस दिन भगवान गणेश का विशेष पूजन, अर्चन और स्तवन करने से। वे अतिशीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं और उपासक को सब प्रकार की सिद्धियों की – प्राप्ति करवाते हैं।