जिले के सभी मतदाता वोटर आई डी से लिंक करे आधार नंबर-दिलीप पाण्डेय

उमरिया : चुनाव आयोग ने पूरे देश मे वोटर आईडी से आधार लिंक करने की महत्वपूर्ण मुहिम आरंभ की है। निश्चित रूप से यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदान में पारदर्शिता आएगी, साथ ही कई बार इस प्रकार की शिकायत आती है कि एक मतदाता का नाम एक से ज्यादा जगह मतदाता सूची में दर्ज है। आधार लिंक के बाद इस समस्या से निजात मिलेगीl जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पांडे जी ने कहा कि उमरिया जिला तय समय सीमा के अंदर वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के लक्ष्य में अब्बल रहेगा इस हेतु भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करेंगे। हमारे कार्यकर्ता वा पदाधिकारी सोशल मीडिया वा बूथ स्तर पर जन जागरूकता का कार्य करेंगे ताकि जल्द से जल्द अपना जिला वोटर id को आधार से लिंक करने के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में अग्रणी रहे।प्रदेश में चल रहे आधार संग्रहण अभियान में लगातार तेजी आ रही। हर दिन बड़ी संख्या में मतदाता वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर लिंक करा रहे। जिस वजह से वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर दर्ज कराने में प्रदेश ने 57 फीसदी का आंकड़ा पार कर लिया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में 1 अगस्त से अभियान चलाकर वोटर आईडी में दर्ज जानकारी का आधार से सत्यापन किया जा रहा है। प्रदेश में अभियान शुरू होने के बाद अब तक 3 करोड़ 7 लाख 80 हजार 435 मतदाताओं ने वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर को लिंक कराया है।प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 36 लाख 13 हजार 936 है।
मतदाता यह कार्य स्वयं कर सकते है। अपने अंरोइड मोबाइल पर voter helpline app डाउनलोड करे वा निर्देशो का पालन करते हुए अपनी जानकारी दर्ज करें। मतदाता संबंधी किसी भी जानकारी के लिए हम 1950 पर काल कर अपनी समस्याओं के निवारण हेतु जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही जो भाई /बहन 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लिए है और अभी उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है। वो सभी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु स्वयं प्रक्रिया कर सकते है। इसके लिए voter helpline app डाउनलोड करे या nvsp.in पर क्लिक कर प्रक्रिया पूर्ण करे। यह करने में कोई दिक्कत आ रही हो तो आप अपने बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु प्रक्रिया पूर्ण करवाए। प्रदेश में ऑनलाइन, ऑफलाइन के माध्यम से आधार संग्रहण किया जा रहा है। वोटर हेल्पलाइन एप, एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से मतदाता वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आधार लिंक करने में कोई समस्या आ रही हो तो ऑफलाइन प्रक्रियाके लिए अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर अपने वोटर id से आधार लिंक करवाए, यह संपूर्ण प्रक्रिया निशुल्क है।