(उमरिया) अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम संपन्न

उमरिया । अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ताला के विद्यार्थी और जैव विविधता प्रशिक्षण केंद्र ताला के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। रैली के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे सिंह अजय सिंह , राम फल सिंह, सुनील पटेल ,सरदार यादव, शिकारी यादव , विजय यादव सूर्यभान पुष्पराज सिंह है जीरो फायर मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इको समिति डोडका है।टाइगर रिजर्व में सर्वश्रेष्ठ वायरलेस ऑपरेटर शेषमणि त्रिपाठी हैं।

टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बच्चों के माध्यम से ग्रामीणों को बाघ संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही बाघ को सुरक्षित रखने और बाघ से स्वयं को सुरक्षित रखने की जानकारी भी दी गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मानव और वन्य प्राणी संघर्ष को रोकने के लिए भी इस कार्यक्रम से मदद मिलेगी।

बांधवगढ़ के नौ परिक्षेत्रों में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें परिक्षेत्र ताला, खितौली, मगधी, पतोर, पनपथा कोर, कल्लवाह कोर, धमोखर बफर, मानपुर बफर और पनपथा बफर शामिल है।  बच्चों ने उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, जीरो फायर मिशन के अंतर्गत वनों को आग से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालय स्टाफ में अश्वनी सैनिक, विष्णु पटेल और विजय उपाध्याय को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट बीट गार्ड के रूप में कैलाश प्रसाद चौधरी, अभय सिंह, अरुण प्रजापति, अर्जुन दास बैगा, मनोज मानव, लक्ष्मण साहू, नरेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर बर्मन और रविंद्र सोनवानी को सम्मान मिला। यह आयोजन न केवल संरक्षण जागरूकता को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि क्षेत्रीय प्रतिभाओं और समर्पित कर्मियों को सम्मानित करने की एक प्रेरणादायक पहल भी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button