MP Board : कक्षा 5वीं और 8वीं का जारी हुआ टाइम टेबल फटाफट चेक करें अपडेट
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है कक्षा पाठ पांचवी और आठवीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक संपन्न होगी।

MP Board : मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य केंद्र ने कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं के वार्षिक परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है आपको बता दें कि प्राइवेट और सरकारी दोनों ही स्कूलों के स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे।जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा पांचवी की परीक्षाएं 6 मार्च से प्रारंभ हो जाएगी और 13 मार्च तक संपन्न हो जाएगी वही कक्षा आठवीं की परीक्षाएं 6 मार्च से लेकर के 14 मार्च तक संपन्न होगी। परीक्षा में बैठने वाले अगर छात्रों की बात करें तो इस वर्ष दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 24 लाख छात्रों के बैठने की संभावना जताई जा रही है बीते वर्ष यह आंकड़ा 22 लाख के आसपास था। बात अगर सरकारी और प्राइवेट विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की करें तो इस बार पांचवी के परीक्षा में सरकारी स्कूल से 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूलों से 7.75 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे वही कक्षा आठवीं के परीक्षा में सरकारी स्कूल से 8.30 लाख और निजी विद्यालयों से 8.4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
5वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
- 6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
- 7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
- 11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
- 12 मार्च 2024- पर्यावरण अध्ययन
- 13 मार्च 2024- अतिरिक्त भाषा

8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
- 6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
- 7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
- 11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
- 12 मार्च 2024- विज्ञान
- 13 मार्च 2024- तृतीय भाषा
- 14 मार्च 2024- सामाजिक विज्ञान
