(उमरिया) कारगिल विजय दिवस पर मेरा युवा भारत ने शहीदों को किया नमन

उमरिया | भारत के माटी की शान है तुम्हें नमन कारगिल के वीर जवान है तुम्हें नमन। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत उमरिया के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मनीष कुमार चौहान के मार्गदर्शन पर पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी के द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय उमरिया में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।
मौके पर वक्ताओं ने शहीदों की वीरगाथा विद्यार्थियों को बताई। विद्यालय प्राचार्य लालन सिंह मरकाम ने कारगिल दिवस के अवसर पर देश के वीर सपूतों को याद किया।उन्होंने कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस मनाकर शहीदों को नमन कर रहे हैं। शहीद देश के गौरव है, युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारी सेना हमारी शान है।उन्होंने कहा कि आज का दिन शहीदों पर गर्व करने का है। कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच लगभग 60 दिनों तक चला। 26 जुलाई के ही दिन इसका अंत हुआ था। इसमें भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। 3 मई 1999 को पाक ने यह युद्ध शुरू किया था। 5000 सैनिकों के साथ कारगिल की चट्टानी पहाड़ी क्षेत्र में ऊंचाई पर घुसपैठ किया गया था।छात्राओं को वीर सैनिकों के बलिदान के बारे में बताया। इस दौरान राहुल सिंह,संदीप साहू,अंकित सिंह विद्यालय से कीर्ति यादव ,सानू यादव सुमन यादव रंजीता यादव राज सिंह अभिषेक यादव शुभम यादव शिवानी कोल आदि उपस्थित रहे।