भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष की गौरव गाथा पर श्रमिक संपर्क अभियान का किया गया समापन,, राजेश द्विवेदी

उमरिया। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बी एम एस) जोहिला क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राजेश द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी प्रॉम्पी सिंह बिभाग प्रमुख नागेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अमर महतेल जिला मंत्री जिला उमरिया देवेंद्र जी धाकड़ के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण उमरिया जिले में श्रमिक संपर्क अभियान जिले में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से सबद्धता प्राप्त यूनियनो के द्वारा श्रमिक संपर्क अभियान में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बी एम एस ) ने आज दिनांक 20/12/24 को शाम में क्षेत्रीय कार्यालय नौरोजाबाद मेभारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में तथा भारतीय मजदूर संघ के जिला उमरिया के जिला उपाध्यक्ष कपूर चंद प्रजापति के मुख्य अतीथ्य में, सी आई एल के रिलीफ फंड सदस्य के बिशिष्ठ अतिथि प्रदीप सिंह बघेल , क्षेत्रीय ठेका प्रभारी, बीरेश मिश्रा जी के बिशेष उपस्थित में तथा क्षेत्रीय महामंत्री राजेश द्विवेदी के संचालन मेंभारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष की गौरव गाथा में श्रमिक संपर्क अभियान जो दिनांक 01/12/24 से दिनांक 20/12/24 तक केंद्र, प्रदेश एवं अ भा ख़ म संघ के शीर्ष नेतृत्व के आम सहमति से सुनिश्चित किया था

जिसके प्रति पालन में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ जोहिला क्षेत्र के समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारी गण, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य गण सभी शाखाओ के अध्यक्ष एवं सचिव गण, मातृ शक्ति की क्षेत्रीय पदाधिकारी गण, तथा भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय मंत्री श्री प्रदीप सरवारी आदि आदि सभी राष्ट्र भक्त कर्मचारी गणों ने संयुक्त होकर पृथक पृथक गाँवो में,हाट बाजार में, समूचे सर्व जनिक स्थानों में जहा हजारों हजार श्रमिक, ग्रामीण जन से, तथा दूर दराज के गांवो में जा जाकर गांवो में निवासरत ग्रामीण श्रमिकों से मुलाक़ात कर भारतीय मजदूर संघ के 23 जुलाई वर्ष 2024 से 23 जुलाई 2025 तक बड़े धूमधाम से बड़े हर्ष से तथा समाज के अंतिम छोर के श्रमिक से मिलकर भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष की उपलब्धि को बौद्धिक में बताया गया तथा स्वर्णिम 70 वर्ष की उपलब्धियों को लिखित पम्पलेट को बितरण किया गया, भारतीयकोयला खदान मजदूर संघ के क्षेत्रीय महामंत्री ने अपने उद्बोधन में बताये कि इस 70 वर्ष के स्वर्णिम वर्ष पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ जोहिला क्षेत्र पहली बार सादस्ता के आधार प्रथम स्थान पर जोहिला क्षेत्र में प्रथम स्थान पर बनी है इसके लिए आप सब संयुक्त रूप से धन्यवाद के पात्र हैं इसमें सबसे अधिक धन्यवाद पूर्व जिला कपूर चंद प्रजापति जी और प्रदीप सिंह बघेल जी को देता हूँ जिनके ऊपर संघ के प्रमुख पद में बिराजमान जी के द्वारा दबाब दिया गया कि बिरसिंगपुर पाली में मैं देखता हूँ और नौरोजाबाद में आप लोग ऐसा कर दो कि सदस्य्ता बढ़ने न पाए लेकिन ये दोनों जनों ने तुरंत हम से बताये और अपने कर्तव्यों को निभाए जिसके लिए मैं स्वयं जीवन पर्यन्त आभारी भी रहूँगा

आप सब के संयुत प्रयास से, आप सब कार्यकर्ताओ ने जोहिला क्षेत्र में श्रमिक संपर्क अभियान को सफल बनाने में अपने अपने निवास स्थान के अनुसार तथा अपने अपने कार्य स्थल के अनुसार बहुत ही एकता के साथ श्रमिक संपर्क किये जिसमे मातृ शक्ति संघठन से प्रियंका सिंह, रूपा खरे, सविता मिश्रा, रीता सिंह, रानी राणावत, संगीता टोप्पो, सुनीता यादव, चंदा कोल आदि आदि तथा नौमिशरण यादव, प्रदीप सिंह बघेल, राजेश द्विवेदी, दिनेश तिवारी, पुरुषोत्तम सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिदार, तेजभान दाहिया,अशोक तिवारी, राजेश जायसवाल, जुल्फेकार, रामशंकट तिवारी, दिनेश बघेल, रामगोपाल बर्मा, अमृत लाल जायसवाल, बीरेंद्र सिंह राजपूत, राजन शाह, अनिल सिंह, राजा कोल, लाल भान सिंह, संतोष सिंह राजपूत, मुकेश सिंह राजपूत, राजकुमार खरे, विजय कुमार गुप्ता, नन्दलाल प्रजापति, भारतेन्दु सिंह आदि आदि सभी जनों ने सुनिश्चित किये गए श्रमिक संपर्क अभियान को सफल बनाने में अपने अपने कर्तब्य का निर्वाहन किये कार्यक्रम समापन के समय मंचसीन पदाधिकारियों ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस से लेकर आज 70 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल का बर्णन करते हुए भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक परम पूज्य राष्ट्र ऋषि दनतोपंत ठेगड़ी जी के सिद्धांयांतों एवं श्रमिक गीत, श्रमिकों को उत्साहित करने वालों नारों के बारे बिंदु वार बर्णन किया गया भारतीय कोयला खदान के महामंत्री राजेश द्विवेदी ने राष्ट्र हित, उद्योग हित, तत्पश्चात अपना हित ही राष्ट्र भक्त संघठन का प्रमाण है। प्रदीप सिंह बघेल सिंह ने श्रमिक गीत के अर्थ को अनुवाद कर बताये, बीरेश मिश्रा ने उपस्थित ठेका श्रमिकों को एक श्रमिकों का सहारा एक बी एम एस संघ को बताये, तातपश्चात् सभी उपस्थित ठेका कामगारो में एम्बुलेंस ड्राइवर साइडिंग कार्य में लगे ठेकाश्रमिकों, भवन निर्माण, आदि आदि कई ठेका कर्मचारियों को उपस्थित सभी नियमित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों से मोटे वस्त्र देकर सम्मानित भी कराया गया , तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें दिनेश तिवारी के द्वारा श्रमिक संपर्क अभियान के कार्यक्रम को क्षेत्रीय महामंत्री के किये गए प्रयास में अपने सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर लगभग सभी स्थानों तक श्रमिक सम्पर्क अभियान को सफलता पुर्वक संपन्न कराये इसके लिए क्षेत्रीय महामंत्री को धन्यवाद दिए तथा समापन समारोह में उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार प्रगट करते आज के कार्यक्रम के समाप्त की घोषणा किये।