राहुल गांधी को मिली लुटेरों के खिलाफ बोलने की सजा संसद की सदस्यता समाप्त करने के खिलाफ युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

 
राहुल गांधी को मिली लुटेरों के खिलाफ बोलने की सजा संसद की सदस्यता समाप्त करने के खिलाफ युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

उमरिया। संसदीय सचिवालय द्वारा कांग्रेस के
वरिष्ठ नेता एवं वायनाड़ सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किये जाने के
विरोध मे युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू के नेतृत्व
मे गांधी चौक मे उग्र प्रदर्शन किया। जैसे ही श्री गांधी की सदस्य समाप्त किये
जाने की खबर आई कांग्रेस के कार्यकर्ता चौक पर पहुंच गये और टायर जला कर रास्ता
बाधित कर दिया।

इस दौरान करीब एक घंटे तक नारेबाजी की गई। इस
मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि राहुल जी को देश
का धन लूट कर विदेश भागे लुटेरोंं के खिलाफ बोलने की सजा दी गई है। उन्होने कहा कि
देश की जनता भाजपा को इसका माकूल जवाब देगी। लाखों कांग्रेसजन श्री गांधी के सांथ
हैं। मोदी सरकार की इस दमनकारी
, लोकतंत्रविरोधी और बदले की कार्यवाही
का पुरजोर विरोध किया जायेगा।

कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा,
ठाकुरदास
सचदेव
, त्रिभुवन प्रताप सिंह, इंजी. विजय कोल, शिशुपाल यादव,
सतवंत
सिंह
, मो. आजाद, रामयणवती कोल, अवधेश राय,
राजीव
सिंह
, अयाज खान, लाल भवानी सिंह, हर्ष सिंह,
रोहित
तिवारी
, पारस प्रजापति, सोनू गुप्ता, सोमचंद्र वर्मा,
मोनू
कोरी
, ज्ञानेंद्र पांडे, कुलदीप पांडे, आयुष सिंह,
विजय
मिश्रा
, राहुल तिवारी, राहुल वर्मा, वैभव सिंह,
अज्जू
सिंह
, रवि सिंह, शानू अली, हर्ष मिश्रा,
पंकज
राय
, कवि राय, उमेश कोल, हेमंत, शेख
जाहिद
, राजू कचेर, अमित सिंह, शुभम यादव,
आशीष
बर्मन
, सुमित तिवारी, अजीत, आदर्श तिवारी,
आशीष
खट्टर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button