Uncategorized

सोना,सविता और शकुंतला…किसके सर होगा अध्यक्ष का ताज,ईधर कांग्रेस नेता ने किया दावा पाली में कांग्रेस के बनेंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

सोना,सविता और शकुंतला…किसके सर होगा अध्यक्ष का ताज,ईधर कांग्रेस नेता ने किया दावा पाली में कांग्रेस के बनेंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
उमरिया : पाली नगरीय निकाय में सड़क में चलने वाली चुनावी लड़ाई का आज दोपहर इतिश्री हो गया है।आमने सामने की लड़ाई में भाजपा कांग्रेस ने अपना दमखम दिखाया और 08 पर भाजपा काबिज हुई वही 05 सीट पर कांग्रेस को संतोष करना पड़ा एक निर्दलीय और आदमी पार्टी से संध्या रानी ने चुनाव जीत कर उमरिया में आम आदमी पार्टी का खाता खोल दिया।
फौरी तौर पर तो आंकड़े यही कह रहे हैं कि नगर में भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होगी लेकिन आज वार्ड नम्बर 08 जैसी हाई प्रोफाइल वार्ड से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस नेता संजीव खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि सभी पन्द्रह वार्डो के पार्षद अपने दिल की आवाज सुनेंगे और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में कांग्रेस के पार्षदों को चुनेंगे।
वही आज दिनभर की आतिशबाजी और ढ़ोल नगाड़ो की आवाज थमते ही भाजपा के खेमे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, भाजपा के पास सोना सिंह वार्ड ने वार्ड नम्बर 01 से चुनाव जीता है,मिली जानकारी के मुताबिक सोना सिंह इसके पहले भी अपने वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वार्ड नम्बर 01 से चुनाव जीत कर अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं वही पाली के वार्ड नम्बर 04 से पहली बार भाजपा को जीत मिली है और भाजपा की सविता कोल जीतकर आईं हैं,इसके साथ ही बहु चर्चित वार्ड नम्बर 14 जिमसें 1998 में तत्कालीन नौरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर चर्चा में आई विधायक सकुन्तला प्रधान भाजपा पार्षद के रूप में परिषद में पहुँची हैं।
अब सोना,सविता और शकुंतला में से किसपर संगठन विस्वास जताता है यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।
आत्मा की आवाज
कांग्रेस नेता की ‘आत्मा की आवाज’ बयान के अपने सियासी मायने हैं जो समय आने पर आमजन के लिए नगर में चर्चा का विषय बने या न बने पर भाजपा के लिए दिमागी कसरत का विषय बनने की संभावनाओं को नही नकारा जा सकता है।
कुम्भ राशि की तीन भाजपा पार्षद अगर किसी भविष्यवक्ता के पास भी पहुँचेगी तो भविष्यवक्ता भी शायद सटीक भविष्यवाणी करने से कतराते नजर आएंगे।
क्या कहा भाजपा जिलाध्यक्ष ने :
वही जब इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना है कि संगठन ,शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठजनों से जो आगे आदेश मिलेंगे उसके परिपालन में जिला भाजपा संगठन कटिबद्ध है।

Aditya Vishwakarma

न्यूज वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क कीजिए -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button