Uncategorized
उमरिया :भाजपा कुछ करेगी चमत्कार या नगर में बनेगी त्रिभुवन सरकार

उमरिया : उमरिया में नगर सरकार की कमान किसके हाथ में होगी यह चर्चा उमरिया शहर की सीमाओं के बाहर लगभग जिलेभर में बीते माह से हो रही है,नगर में कांग्रेस के 14 और भाजपा के 09 और एक निर्दलीय की जीत से यूं कहें कि कांग्रेस और भाजपा 14 और 10 के आकड़ो में है तो गलत नही होगा।
एक ओर जहाँ कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से एक अंक ज्यादा भी है वही भाजपा नगर में बहुमत से कोसो दूर है, एक माह के ज्ञान गणित के बाद अब भईया जी बता रहे हैं कि भाजपा के स्थानीय छत्रपों में वो आपसी सामंजस्य नही बन पाया जिसकी उम्मीद की जा रही थी मतलब नगर में अब त्रिभुवन सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है किसी बड़े चमत्कार की उम्मीद तो है लेकिन संभावना लगभग नगण्य मानी जा रही है।