Uncategorized

हर घर तिरंगा अभियान:पुलिस के जवानों ने हाथों में थामा तिरंगा,एसपी उमरिया के नेतृत्व में नौरोजाबाद में निकली तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान:पुलिस के जवानों ने हाथों में थामा तिरंगा,एसपी उमरिया के नेतृत्व में नौरोजाबाद में निकली तिरंगा रैली
उमरिया : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आमजन को जागरूक करने के लिए नौरोजाबाद नगर में 08 अगस्त की दोपहर पुलिस विभाग द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। समूचे देश व प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त को चलाया जाना है। जिसके अभी से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन दिनों नगर में हर एक घर तिरंगे से जगमगा उठा है। इसी क्रम में आज सोमवार की दोपहर इंदिरा चौक नौरोजाबाद से पुलिस विभाग द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई एसपी उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा,एसडीओपी पाली डॉ जितेंद्र सिंह जाट के द्वारा की गई,इंदिरा चौक से शुरू हुई तिरंगा रैली नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होती हुई बाजारपुरा में रैली का समापन हुआ। 
एसपी उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई है।
रैली में टीआई नौरोजाबाद डॉ ज्ञानेंद्र सिंह,टीआई पाली आर के धारिया सहित नौरोजाबाद और पाली का पुलिस बल मौजूद रहा।

Aditya Vishwakarma

न्यूज वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क कीजिए -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button