निर्दलीय पार्षद नईम के भरोशे भाजपा को नौरोजाबाद में मिली फतह,चंदिया में भाजपा ने भाजपा को हराया

उमरिया : नौरोजाबाद नगर सरकार को लेकर ही रही राजनीतिक उठापटक पर फिलहाल कुछ समय के लिए विराम लग चुका है, भाजपा के 07 पार्षदों की आस्था पार्टी में बनी रही वही आठवें पार्षद के रूप में वार्ड क्रमांक 11 के निर्दलीय पार्षद नईम बेग भाजपा के लिए संजीवनी साबित हुए कुल 08 मतों के साथ कुशल बाई सिंह नगर परिषद नौरोजाबाद के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हो चुकी हैं वही अब पारितोषिक के रूप में उपाध्यक्ष का पद निर्दलीय पार्षद नईम बेग की झोली में जाता दिख रहा है।
भाजपा की रणनीति हुई सफल: भाजपा ने वार्ड नम्बर 01 की पार्षद को अपना अध्यक्ष उम्मीदवार घोसित कर क्रॉस वोटिंग की संभावना को लगभग खत्म कर दिया था भाजपा रणनीति सफल रही वही 02 निर्दलीय पार्षदो के साथ कांग्रेस को कुल 07 मतों के साथ हार का मुंह देखना पड़ा।
वही चंदिया में हुई क्रॉस वोटिंग भाजपा समर्थित मंजू कोल की हुई हार,भाजपा के बागी पार्षद प्रत्याशी पुरुषोत्तम कोल को मिले 07 मत हुए विजयी ,चंदिया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष ने नही थे भाजपा के पार्षद।कुल मिलाकर चंदिया में भाजपा ने भाजपा को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button