Uncategorized

Crime News : 45 साल की उम्र की महिला से 18 साल का लड़का लड़ा बैठा इश्क महिला के पति ने दोनों को जंगल में उतारा मौत के घाट

Crime News : 45 साल की उम्र की महिला से 18 साल का लड़का लड़ा बैठा इश्क महिला के पति ने दोनों को जंगल में उतारा मौत के घाट


अलीराजपुर में एक युवक को
अपने से दुगनी उम्र की शादीशुदा महिला से इश्क़ लड़ाना भारी पड़ गया। मामला इस कद्र
संगीन हुआ कि इस अवैध सबंध के चलते महिला और युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
क्या है पूरा मामला देखिए यह रिपोर्ट।

घने जंगल में दोनों को पकड़ा रंगेहाथ 

घने जंगलों के बीच झाड़ियो
में पड़ी यह लाशे अलीराजपुर जिले के सोरवा थाना क्षेत्र के चंदरमुली गाँव के रहने
वाले युवक वीनू और महिला वेस्ती की है। दरअसल वीनू और वेस्ती का आपस में प्रेम
प्रसंग चल रहा था। दोनों का इश्क़ दिन-ब-दिन परवान चढ़ रहा था। इसी बीच वीनू सोमवार
को गुजरात से मजदूरी कर अपने गाँव चंदरमुली लौटा। गाँव लौटते ही वीनू के मन में
वेस्ती से मिलने की तलब जागी और दोनों ने खेत में मिलने का प्लान बनाया। अपने
प्लान के अनुसार दोनों मिलने भी पहुंचे लेकिन इसी बीच इस बात की भनक वेस्ती के पति
वनचर को लग गई। महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया
, और मौके पर ही दोनों की धारदार हथियार से हत्या
कर दी।

दोनों की हत्या कर हुआ फरार 

घटना को अंजाम देने बाद
से आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकरी मिलने के बाद सोरवा थाना पुलिस
मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई जहाँ
डॉक्टरों की टीम ने दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों सुपुर्द किया। पुलिस ने इस
मामले में हत्या की धाराओं ने एफआईआर दर्ज कर जाँच भी शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी के दावे कर रही पुलिस 

सोरवा थाना प्रभारी के
अनुसार वीनू की उम्र महज़
18 साल थी जबकि महिला वेस्ती
की उम्र
45 साल। महिला के 5 बच्चे भी है, जिनमे 2 बेटे शामिल है। बहरहाल
अवैध संबंधों की वजह से आज दो जिंदगियों को ख़त्म होने पड़ा
, वही इनके साथ तीन परिवार भी बुरी तरह प्रभावित हुए है।
दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि जल्दी ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की
गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Aditya Vishwakarma

न्यूज वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क कीजिए -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button