उमरिया 5 मार्च – आओ जलाएं कंडो की होली
अभियान की सफलता के लिए अब गांव-गांव में युवा अलख जगा रहे हैं। जिला मुख्यालय से
30 किलोमीटर दूर गांव गांव में इस बात की अलग जगाने का काम युवा टीम उमरिया के
सदस्य कर रहे हैं। जुबा टीम उमरिया के सदस्यों ने शुक्रवार को एक बैठक की और यह तय
किया कि इस बार से हर बार कंडो की होली जलाएंगे इसके बाद संकल्प भी लिया। युवा टीम
उमरिया के सदस्यों ने शुक्रवार को कंधों को उठाकर एक स्थान पर एकत्रित किया इनकी
यह होली शनिवार से बनना शुरू हो जाएगी। इस बार दो हजार कंडो से होली यहां तैयार की
जा रही है। टीम लीडर हिमांशु तिवारी का कहना है कि हमने आसपास के लोगों को कहा है
एवं जागरूक किया है वह सभी भी कंडो की होलिका दहन करें।
हिमांशु ने बताया कि पिछले
3 सालों से हम दुनिया के इस अभियान का
समर्थन करते हुए कंडे की होली जला रहे हैं। उन्होंने बताते हुए कहा कि युवा टीम
उमरिया के सदस्यों ने अब तक दो हजार कंडे इकट्ठा कर लिया गया है और अभी भी
गांव-गांव घर-घर जाकर कंडा इकट्ठा किया जा रहा है और उन लोगों को जागरूक भी किया
जा रहा है कि आप सभी भी इस वर्ष होलिका दहन कंडो के माध्यम से ही करें।इस दौरान
हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,राहुल
सिंह,क्षमा सिंह,खुशनुमा
बानो,अमृता सिंह ,शिवानी
बर्मन, प्रदीप राय, सोनम
कोरी,सरिता तिवारी,लष्मी
सिंह,नेहा सिंह,सिमरन सिंह,प्रियंका चौधरी, हेमलता प्रजापति,
नंदिनी सोनी,अंकित सिंह,विवेक
सिंह एवं 100 से अधिक युवा शामिल है।