भेलसा की तोप : मध्य प्रदेश के विदिशा के मोहम्मद गढ़ में एक कच्चे मकान के घर के पास एक ऐसी तोप रखी हुई है। जिसका नाम सुनते ही एक जमाने में दुश्मन के सैनिक थर-थर कांपने लगते थे। इस तोप को भेलसा की तोप के नाम से जाना जाता था। आज भी इस तोप के बचे हुए पार्ट्स इसके विशाल इतिहास की जुबानी कह रहे हैं।
मध्य प्रदेश के बड़े-बड़े इतिहासकारों का मानना है कि पूर्व में विदिशा में तोप बनाने का कारखाना रहा होगा ।यहां तरह-तरह की तोपों का निर्माण होता था। मध्य प्रदेश के विदिशा का पौराणिक नाम भेलसा है। इसी कारण ये तोप भेलसा की तोप के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त कीं।
सोशल मीडिया में भेलसा की तोप को एक यूजर ने पोस्ट किया। जिसमें एक यूजर जफर आलम हाशमी ने लिखा की भेलसा की तोप है क्या जैसे मुहावरे पुराने दौर में उपयोग किए जाते थे। वही संतोष सिंह भदौरिया नाम के यूजर ने लिखा कि विदिशा या भेलसा में तोफ बनाई जाती थी , वहां की बनी तो इतनी मशहूर थी कि लोग कहावतों में भेलसा की तोफ की तुलना किया करते थे। वही एक यूजर देवेंद्र परमार लिखते हैं कि विदिशा नगर का पौराणिक नाम भेलसा था अतः इस तोप को भेलसा की तोप भी कहा जाता है।
आपको बता दें कि आजादी की लड़ाई में विदिशा जिले का एक अलग ही स्थान है।
व्यूरो रिपोर्ट