खबर बड़ी है
विदेशी पर्यटकों ने भी सुनी मोदी के मन की बात, की मन की बात की तारीफ़

खजुराहो मुख्य पश्चिम मंदिर समूह के कंदरिया महादेव मंदिर के पास प्रधानमंत्री के 113 वीं मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, वैन पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के साथ वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय गाइड, स्थानीय प्रशासन सहित आम जन शामिल थे,
प्रधानमंत्री के 113 वीं मन की बात कार्यक्रम के दौरान पश्चिम मंदिर समूह घूमने आये स्पेन के विदेशी पर्यटकों ने भी प्रधानमंत्री मोदी की मन कि बात सुनी तारीफ़ भी की।
स्पेन से आये विदेशी पर्यटकों ने बताया कि पीएम मोदी ने जिस तरह से मन कि बात में युवाओं, कला, संस्कृति, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण को मन की बात को जोड़ा है, वह वास्तव में प्रसंसनीय है, हालांकि उनको हिंदी भाषा तो नहीं आती पर गाइड ने मन की बात को ट्रांसलेट करके बताया जो निश्चित ही सराहनीय है।