बाला सिंह तेकाम बने रसोइया संघ के जिला संरक्षक

 

बाला सिंह तेकाम बने रसोइया संघ के जिला संरक्षक

मध्य प्रदेश रसोइया संघ जिला उमरिया के संरक्षक
पद पर जिले के जाने माने समाज सेवी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बाला सिंह तेकाम को
प्रदेश अध्यक्ष फूलशाह टांडिया ने दिनांक 24 मार्च 2023 को नियुक्त किया है।

इस अवसर पर जिले भर आयी सैकडो महिलाओ ने कुम
कुम चंदन लगा कर बाला सिंह तेकाम का हार्दिक स्वागत किया।रसोइया संघ को सम्बोधित
करते हुए बाला सिंह तेकाम ने कहा कि सबसे नीचे पायदान पर काम कर रही रसोइया माताये
बहनो की वे पूरे मनोयोग से काम करेगे।

संघ की एकता एकजुटता से सरकार मांग मानने को
मजबूर होगी।इस स्वागत समारोह मे जिलाध्यक्ष ममता पाल अजाक्स जिलाध्यक्ष प्रीतम कोल
महासचिव रामनरेश प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाला सिंह तेकाम के जिला संरक्षक
नियुक्त होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा जी
महामंत्री ठाकुर दास सचदेव वरिष्ठ नेता रामकिशोर चतुर्वेदी मनोज सिंह बघेल विजय
कोल निवेदन सिंह उदयप्रताप सिंह शिशुपाल यादव मोहन साहू ने बधाई दी है।

Exit mobile version