Umaria News : कलेक्टर के प्रयास से फिर दिखा उमरार का अविरल प्रवाह

Umaria News : कलेक्टर के प्रयास से फिर दिखा उमरार का अविरल प्रवाह

कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे उमरार नदी पुनर्जीवन अभियान को अच्छा समर्थन मिल रहा है,19 फरवरी से प्रारम्भ यह अभियान एक जन अभियान बन गया है और यह निरंतर जारी है प्रतिदिन कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी के इस अभियान से जुड़ कर सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाएं श्रम दान कर रही है और लगभग 16 दिन बीत जाने के बाद गंदे नाले में परिवर्तित हो चुकी जीवन दायनी उमरार नदी अपने   मूर्त रूप में लौटने लगी है  उमरार नदी पुर्नजीवन अभियान के 16 वे दिन खलेसर घाट, में श्रमदान किया गया। 

खलेसर घाट में कलेक्टर एवं पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे लगभग 250  नव आरक्षको के द्वारा  श्रमदान किया गया। उमरिया कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी की प्रबल इच्छा शक्ति एवम उनके प्रयास से उमरिया सहित सैकड़ों गावो के लिए जीवन दायनी माने जानी वाली उमरार नदी में फिर से अविरल धारा सहित मूर्त रूप में दिखने लगी है,ज़रूरी है कि जीवनदायिनी उमरार को साफ एवम स्वच्छ रखने की दिशा में हमारे प्रयास निरंतर ऐसे ही बने रहे।

फैज मोहम्मद उमरिया


यह भी पढ़ें – 

होलिका दहन की सायं 8 बजे से लेकर धुरेड़ी की सायं 7 बजे तक शुष्क दिवस घोषित

पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद ने ग्राम डोंगरीटोला में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना

भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का सीधा प्रसारण मानपुर में भी देखा एवं सुना गया

Exit mobile version