Chandra Grahan 2022 Time in India चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 तारीख और समय: 2022 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा. भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी हिस्सों में और बाकी राज्यों में आंशिक ग्रहण देखा जाएगा। भारत में चंद्र ग्रहण के कारण सूतक काल मान्य रहेगा। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा।
भारत में चंद्रग्रहण का समय- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05:20 बजे से शुरू होकर शाम 06:20 बजे तक रहेगा. इसका सूतक काल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले लगेगा।
भारत में कहां देखें चंद्र ग्रहण – भारत में साल का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण देश की राजधानी दिल्ली समेत गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलीगुड़ी और कोलकाता में दिखेगा. भारत में दिखाई देने वाले चंद्र ग्रहण के कारण इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
दुनिया में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण- चंद्र ग्रहण उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्रों से भी दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण सूतक का समय किस समय शुरू होगा- चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। तो सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09:21 बजे शुरू होगा।
सूतक काल के दौरान ध्यान रखें यह बातें-
सूतक काल में इन बातों का रखें ध्यान-
1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को आमतौर पर अशुभ समय माना जाता है। इसे ऐसा समय कहा जा सकता है जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं। सूतक ग्रहण की समाप्ति के बाद धार्मिक स्थलों की फिर से शुद्ध की जाती है।
2. जब सूतक लग जाए ऐसे समय भोजन नहीं करना चाहिए। पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जिस बर्तन में आप ग्रहण से पहले पानी पीते हैं उसमें कुश और तुलसी के पत्ते डाल दें।
3. चंद्रग्रहण के बाद पीने का पानी बदलना चाहिए। कई वैज्ञानिक शोधों से यह भी सिद्ध हो चुका है कि ग्रहण के दौरान व्यक्ति की पाचन शक्ति बहुत हल्की हो जाती है। ऐसे में अगर दूषित भोजन या पानी उनके पेट में चला जाए तो उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।
4. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से ग्रहण की छाया से बचना चाहिए।
हम यह दावा नहीं करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।