मुंडा,करकेली,लहंगी और नौरोजाबाद के इन वार्डों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन संपन्न अनन्तिम सूची जारी,आपत्तियां 28 अक्टूबर तक आमंत्रित

![]() |
Photo by Google |
उमरिया : एकीकृत बाल विकास परियोजना उमरिया क02 अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनीकार्यकर्ता के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) बांधवगढ़ की अध्यक्षता में खण्ड स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक का आयोजन जनपद मुख्यालय में किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु बरही क01 हेतु सावित्री बैगा पति स्व.श्री नीलेश बैगा, .मुण्डा हेतु सुषमादेवी बैगा पति जितेन्द्र बैगा, आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु नौरोजाबाद वार्ड 11 हेतु चंद्रकली कोल पति स्व शंकर कोल , . नौरोजाबाद वार्ड 12 हेतु कु० निशा कोल पिता सुंदर कोल तथा करकेली क03 हेतु तुलसी बैगा पिता अजय बैगा एवं मिनी कार्यकर्ता लंहगी हेतु सरिता सिंह पति थमेश्वर को अनन्तिम चयन किया गया। अनन्तिम चयन के विरुद्ध 28 अक्टूबर 2022 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना उमरिया क्र02 में आपत्तियाँ आमंत्रित की गई है।