उमरिया : नशे के अवैध कारोबार को ध्वस्त करने हेतु दो चरणों में चलाया जाएगा अभियान – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

नशे के अवैध कारोबार को ध्वस्त करने हेतु दो चरणों में चलाया जाएगा अभियान – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 
उमरिया  – युवा पीढ़ी को ना खोखला कर रहा है। बच्चों को नशे की प्रवृत्ति से बचाया जाना है, इसके लिए प्रदेश में नो का अवैध कारोबार को ध्वस्त किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर दो चरणों में विशेष अभियान चलाकर नो के अवैध व्यापार में संलग्न लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। प्रदेा में हुक्का लाउंज संचालन पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। नशे का कार्य करने वाले लोगो की सूचना देने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित किया जाएगा तथा सूचना देने वाले नाम गुप्त रखते हुए पुरस्कृत भी किया जाएगा।

अभियान के पचात जवाबदेही तय की जाएगी तथा पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्र के नगर निरीक्षक इसके लिए जवाबदार होगे। इस आय के निर्देश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए । एनआईसी उमरिया में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी उपस्थित रहे। दूसरी की जिंदगी असुरक्षित बनाना या उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले लोग मध्यप्रदेश की धरती में बर्दात नही किए जायेगे। दुराचारियो, गुण्डों, बदमाों को नेतनाबूद किया जाएगा। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार करने वाले लोगों की जानकारी संकलित की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकायुक्त एवं आर्थिक अनुसंधान के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलेवार प्रदेश की कानून व्यवस्था तथा चिन्हित अपराधों पर की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button