पाली नगरीय निकाय चुनाव ने पकड़ा जोर,कैबिनेट मंत्री ने घर घर जाकर मतदाताओं से माँगा समर्थन, वही महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पहुँची पाली

पाली नगरीय निकाय चुनाव ने पकड़ा जोर,कैबिनेट मंत्री ने घर घर जाकर मतदाताओं से माँगा समर्थनवही महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पहुँची पाली

उमरिया : पाली नगरीय निकाय चुनाव की मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है,घर घर जाकर उम्मीदवार और उनके समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ प्रचार में जुट गए हैं।

गुरुवार का दिन प्रचार के मामले में महत्वपूर्ण दिन रहा एक ओर जहाँ सुबह मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल पाली पहुँची वही देर शाम क्षेत्रीय विधायक एवं जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने वार्ड नम्बर 06 में घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।
बता दें 27 सितंबर की सुबह 07 से शाम 5 बजे तक मतदान सम्पन्न होना है।
Exit mobile version