Uncategorized
चंदिया थानान्तर्गत आग से झुलसे दम्पत्ति,पत्नी की मौत,पति इलाजरत

चंदिया थानान्तर्गत आग से झुलसे दम्पत्ति,पत्नी की मौत,पति इलाजरत
उमरिया : चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम बांका-पथरेई में दम्पत्ति दिनेश पिता इंद्रजीत सिंह उम्र 30 वर्ष एवम उनकी पत्नी 28 वर्षीय शांति बाई
अग्नि की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए है। हादसा किन कारणों से हुआ है फ़िलहाल साफ नही है,घटना के बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है,जहाँ फिलहाल दोनो इलाजरत है।इस मामले में पत्नी शांति ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है,वही दिनेश सिंह भी 40 फीसदी से अधिक अग्नि की चपेट में झुलसे बताए जा रहे है,दम्पत्ति का प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट में दोनो को भर्ती किया गया था।
बुधवार की देर शाम अग्नि की चपेट में आई महिला शांति बाई पति दिनेश सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी बांका-पतरेई की इलाज के कुछ ही घण्टे में रेफर के दौरान मौत हो गई है।चिकित्सको की माने तो हादसे में महिला 90 फीसदी से अधिक झुलसी थी,जिन कारणों से महिला की मृत्यु हो गई है।इस हादसे में पति दिनेश पिता इंद्रजीत सिंह उम्र 30 वर्ष करींब 40 फीसदी से अधिक प्रभावित बताया जा रहा है,जो फिलहाल इलाजरत है।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल से झुलसे दम्पत्ति को शहडोल मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया था,परन्तु अस्पताल पहुंचने से पहले ही पाली के आस-पास महिला की मौत हो गई।
इस बात की खबर जैसे ही 40 फीसदी झुलसे पति दिनेश सिंह को लगी,वो भी शहडोल मेडिकल कालेज जाने से इनकार कर दिया,जिसके बाद उन्हें पुनः जिला अस्पताल लाया गया है,जहाँ फिलहाल बर्न यूनिट में इलाजरत है।
वही टीआई चंदिया अरुणा द्विवेदी ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला घर मे रोशनी के लिए रखी गई चिमनी से जली है वही पत्नी को बचाने के चक्कर मे पति भी झुलस गया था।