चंदिया में विश्वकर्मा समाज ने आकर्षक झांकी के साथ निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

चंदिया में विश्वकर्मा समाज ने आकर्षक झांकी के साथ निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

उमरिया : उमरिया जिले के चंदिया नगर में विश्वकर्मा समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिवार को विश्व शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का जयंती समारोह आयोजित किया, साथ ही रविवार को चंदिया नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक झांकी बनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल रहे।

विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष राजाराम मरकरहा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर चंदिया के वार्ड नम्बर 11 में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। जहां से भगवान विश्वकर्मा जी की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा में डीजे व ढोल पर चल रहे धार्मिक भजनों पर लोग झूम उठे। नगर में पहुंचने पर इस शोभायात्रा का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में राजाराम मरकरहा, मनोज विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, लखन विश्वकर्मा, अंजनी विश्वकर्मा, कीरत विश्वकर्मा, उमानंद विश्वकर्मा,रमेश विश्वकर्मा, गुलाबचंद विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के बन्धु और मातृशक्ति मौजूद रहीं।
व्यूरो रिपोर्ट
Exit mobile version