यहाँ हुई फर्जी महिला बाल विकास अधिकारी गिरफ्तार, सील और दस्तावेज जब्त

 यहाँ हुई फर्जी महिला बाल विकास अधिकारी गिरफ्तार, सील और दस्तावेज जब्त

यहाँ हुई फर्जी महिला बाल विकास अधिकारी गिरफ्तार, सील और दस्तावेज जब्त

विदिशा | आंगनबाड़ी मे भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है। फरियादी प्रदीप प्रजापति व अन्य लोगों ने कोतवाली में एक आवेदन दिया था। जिसमें कहा गया था कि चेतन दुबे ने उक्त लोगों को आंगनबाड़ी मे भर्ती कराने के नाम पर फर्जी सूची दिखाकर रुपए ठग लिए हैं। आवेदन की जांच की गई जिसके बाद चेतन के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस की विशेष टीम द्वारा उक्त अपराध की विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने उक्त आरोपी चेतन दुबे उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा 39 साल निवासी पीतांबरा मूडरा थाना नटेरन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म करना कुबूल किया। आरोपी करीब 15 लोगों से 50-50 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज व सील भी जब्त की गई। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।

Exit mobile version