संजय गांधी ताप विद्युत गृह में काम कर रहे तीन मजदूर अचानक इलेक्ट्रिकल पैनल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण झुलस गए

 बिरसिंहपुर पाली संजय गांधी ताप विद्युत

संजय गांधी ताप विद्युत गृह में काम कर रहे तीन मजदूर अचानक इलेक्ट्रिकल पैनल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण झुलस गए
 

बिरसिंहपुर पाली के संजय गांधी ताप विद्युत केन्द्र में हुए भीषण हादसे के दौरान तीन श्रमिक बुरी तरह झुलस गये हैं। जिनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनो व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय शहडोल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों मे प्रमोद सेन, दीपक गहरवार एवं मेजर सिंह शामिल है। जो ईको लाजिस्टिक कम्पनी मे कार्यरत हैं। बताया गया है। कि सोमवार को दोपहर के समय तीनों मजदूर मरम्मत का काम कर रहे थे, तभी संयंत्र के इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे वे झुलसने के साथ काफी ऊंचाई से नीचे जा गिरे। सूत्रों के अनुसार इको लॉजिस्टिक कंपनी को संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट मे अनलोडिंग और ओ एंड एम का कार्य करती है। इसके लिये उसने ठेके पर कई मजदूर रखे हुए है।

संजय गांधी ताप विद्युत गृह में काम कर रहे तीन मजदूर अचानक इलेक्ट्रिकल पैनल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण झुलस गए

बताया गया है कि यह हादसा कम्पनी की लापरवाही का नतीजा है। घटना के समय तीनो मजदूर किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरणों से लैस नहीं थे। साधारण कपड़ों के कारण ही वे शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। इतनी बड़ी घटना के बारे मे जानकारी के लिए जब कंपनी के जिम्मेदार लोगों से संपर्क किया गया तो वे इस सबंध मे कुछ भी कहने से बचते रहे।

Exit mobile version