युवा टीम ने किसान महिलाओं के साथ खेतों में तिरंगा फहराकर की अपील

उमरिया 9 अगस्त- आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया के द्वारा ग्राम पंचायत पटपरा में खेतों में कार्य कर रही आदिवासी किसान महिलाओं के साथ तिरंगा  फहराकर लोगों घर पर तिरंगा फहराने को किया प्रेरित।
     टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर जिला प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर युवा टीम उमरिया भी घर-घर गांव-गांव जाकर लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक को प्रेरित करने का कार्य कर रही है उसे के तत्वधान आज युवा टीम उमरिया के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के साथ खेतों में पहुंच तिरंगा फैलाकर सभी लोगों से अपील किए आप सभी लोग अपने घर की छतों पर 13 से 15 अगस्त तिरंगा अवश्य फहराय। उन्होंने ने कहा कि हमारा उदय ही भारत माता की स्वाधीनता एवं आत्मनिर्भरता को लेकर हुआ है। भारत के प्रत्येक नागरिक के हाथ में झंडा देकर भारतीय जनता पार्टी ने बता दिया है कि हमारी रीति-नीति भारत के प्रत्येक नागरिक को समानता, क्षमता प्रदान करना है। इस अवसर पर पंचायत सचिव लक्ष्मी सिंह,युवा टीम से हिमांशू तिवारी, नमन गुप्ता,रेनुका सिंह,ज्योति विश्वकर्मा, कविता बर्मन, रविन्द्र प्रजापति, सुनील प्रजापति, अंकिता बर्मन, मित्रा सिंह,अभिलाषा सिंह,नीरज बर्मन, कमला सिंह, रितु सिंह, सुमन सिंह, साधना सिंह, आयुष बर्मन, नरेश प्रजापति एवं सभी उपस्थित रहे।
Exit mobile version