हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा रैली का आयोजन विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली तिरंगा रैली

 

   

हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा रैली का आयोजन विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली तिरंगा रैली


उमरिया  – आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं युवा टीम उमरिया के द्वारा बिरसिंहपुर पाली में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर उमरिया पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रवाना किया। तिरंगा रैली  सरस्वती विद्यालय पाली से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए साईं मंदिर चौक पर पहुँच तत्पश्चात राष्ट्रगान का गाकर रैली का समापन किया गया। रैली के दौरान पाली के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय  कन्या विद्यालय सरस्वती विद्यालय प्रकाश नगर सरस्वती विद्यालय पाली सेंट एंजेल स्कूल पाली शासकीय महाविद्यालय पाली के छात्र छात्राएं एवं नगर के युवा पीढ़ी होने अपनी अहम भूमिका निभाई। विशाल तिरंगा रैली में हजारों की संख्या में छात्रछात्राएं एवं अधिकारीगण शिक्षक गण युवा अपने हाथों पर तिरंगा लेकर जोश के साथ नारे लगाते हुए हर घर तिरंगा अभियान में अपनी अपनी अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहां की राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्रीयता और देश प्रेम का संदेश देता है। स्वयं के घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ अन्य व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित करें।जिले भर में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। पाली थाना प्रभारी आर.के धारिया ने आम जनता से इस अभियान में सहयोग की अपील की है। युवा टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने कहा है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के गौरव के प्रति राष्ट्रीय ध्वज को अपने घरों में फहराकर हम देश के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट करें। हर संगठन, संस्था और हर व्यक्ति इस अभियान में सहभागी बने। देश को नमन करने के इस अवसर पर हर व्यक्ति अपना सहयोग प्रदान करे। इस अवसर पर उमरिया पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, पाली थाना प्रभारी आरके धारिया, उप निरीक्षक मुकेश मार्सकोले, आर एस मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक बृजेंद्र उर्मलिया, शशि द्विवेदी,  एसपी सिंह ,शिवपाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक अजय सिंह परिहार, पुष्पराज सिंह ,धर्मेंद्र मिश्रा,दिलीप सिंह, गौरव तिवारी,महाविद्यालय शिक्षक हरलाल अहिरवार, डॉ जेपीएस चौहान, डॉ मंसूर अली, डॉ शाहिद सिद्दीकी, ओवैस अली,डॉ एन पी शुक्ला, आदिवासी छात्रावास अधीक्षिका ज्योति जयसवाल, सरस्वती विद्यालय शिक्षक दानवीर नापित, अंकित साहू , बृजेश तिवारी, टीम से हिमांशू तिवारी, नरेश प्रजापति सुनील प्रजापति सनी यादव रविंद्र प्रजापति कविता बर्मन, प्रदीप राय, राजकुमार यादव अंकिता वर्मन, रविनेश  चतुर्वेदी साहिल पटेल,नमन गुप्ता, संदीप साहू,पत्रकार ओम प्रकाश, गुप्ता ,आशीष दुबे, प्रवीण तिवारी,मनु उपाध्याय, राजकुमार गौतम दीपू त्रिपाठी ,तपस गुप्ता एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version