आरक्षण होते ही चुनावी सुगबुगाहट हुई शुरू, ये है ज़िले की स्थिति

संजय विश्वकर्मा
जिले में चुनावी सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है। नगरीय निकायों,जिला पंचायत और जनपद पंचायत में वार्डों के आरक्षण में दिन भर की गहमागहमी के बीच अधिकारी जहाँ आरक्षण की कार्यवाई में व्यस्त रहे वही कार्यवाही का हिस्सा बनने पहुचे नेताओं ने भी चुनावी विसात बिछाना आज से ही चालू कर दी है, चुनाव की ही मार है की कोई नदी की परिक्रमा कर रहा है कोई गणेश परिक्रमा और कोई अपने अस्तिव्य की लड़ाई के लिए भूख हड़ताल फिलहाल सूचना क्रांति के इस दौर में वोटर भी नेताओ से कमतर दिमाग नही लगाते,जिले में बिन बुलाए बादलों से भले ही गर्मी से राहत दिनभर रही हो पर सियासी पारा चरमसीमा पर रहा.
भाजपा के बाद कांग्रेस  ने जिस तेजी से अपने प्रकोष्ठों का विस्तार किया और पदाधिकारियों की घोषणा की उसे चुनावी तैयारी का ही हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि भाजपा का कहना है कि यह संगठन विस्तार का हिस्सा है। संगठन विस्तार के साथ-साथ अब भाजपा ने बूथ स्तर पर भी संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। भाजपा की चुनावी रणनीति को समझने वाले इस बात से वाकिफ है कि चुनाव के दौरान भाजपा का सारा फोकस बूथ की मजबूती पर होता है। अब कांग्रेस भी बूथ को मजबूत करने की रणनीति में कहीं भी पीछे नहीं है
जानिए आरक्षण की स्थित : 
जनपद पंचायत करकेली के वार्डो का आरक्षण संपन्न :
करकेली जनपद पंचायत में कुल वार्डो की संख्या 25 है अनुसूचित जाति हेतु दो वार्ड 11 एवं 19 आरक्षित किये गये है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 19 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति हेतु 14 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्र0 02,09,10,12,13,15,16,17,18,20,21,23,24,25 शामिल है। इसमे से 7 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 10,13,18,21,23,24,25 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 5 वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 01,03,04,14,22 शामिल है।
जनपद पंचायत मानपुर के वार्डो का आरक्षण  :
मानपुर जनपद पंचायत में कुल वार्डो की संख्या 22 है अनुसूचित जाति हेतु दो वार्ड 10 एवं 15 आरक्षित किये गये है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 15 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति हेतु 9 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्र0 4, 11, 14, 16, 17, 18, 20, 21 एवं 22 शामिल है। इसमे से 5 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 4, 11, 14, 17, 22 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 5 वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 3, 7, 12, 13, 19 शामिल है।
जनपद पंचायत पाली के वार्डो का आरक्षण संपन्न :
पाली  जनपद पंचायत में कुल वार्डो की संख्या 15  है अनुसूचित जाति हेतु 1 वार्ड 3  आरक्षित किये गये है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 3 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति हेतु 10 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्र0 1, 2, 5, 6, 7, 8, 9, 11, 12 एवं 13 शामिल है। इसमे से 5 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 2, 5, 6, 7, 8 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 2  वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 4 , 14 शामिल है।
 
जनपद पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण :
मानपुर जनपद पंचायत के लिए अनुसूचित जन जाति महिला, करकेली जनपद पंचायत के लिए अनारक्षित महिला तथा पाली जनपद पंचायत के लिए अनुसूचित जन जाति का आरक्षण किया गया है।
जिला पंचायत के वार्डो का आरक्षण :
जिला पंचायत उमरिया  में कुल वार्डो की संख्या 10  है अनुसूचित जाति हेतु 1 वार्ड 2  आरक्षित किया गया है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति हेतु 5 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्र0 4, 6, 8, 9, 10 शामिल है। इसमे से 3  वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 4, 8, 9 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 1 वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 3 शामिल है।

उमरिया नगरपालिका के वार्डों का आरंक्षण :
नगर पालिका उमरिया में कुल वार्डो की संख्या 24 है अनुसूचित जाति हेतु 3 वार्ड 3 , 12, 13  आरक्षित किये गये है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 12 , 13 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति हेतु 4 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्र0 1, 2, 4, 5 शामिल है। इसमे से 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 1, 5 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 5  वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 10, 11, 16, 18, 19 शामिल है। पिछड़ा वर्ग के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए है जिसमें से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 3 वार्ड  7, 17 एवं 24 आरक्षित किए गए है।

चंदिया नगर परिषद के वार्डों का आरंक्षण :
चंदिया नगर परिषद में कुल वार्डो की संख्या 15 है अनुसूचित जाति हेतु 2 वार्ड 2, 3  आरक्षित किये गये है। जिसमे से वार्ड 1 वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति हेतु 4 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्र0 7, 8, 10, 14 शामिल है। इसमे से 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 8, 14 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 5  वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 4, 9, 12, 13 , 15 शामिल है। पिछड़ा वर्ग के लिए 1 वार्ड आरक्षित किया गया है। जिसका वार्ड क्रमांक 6 है।

मानपुर नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण :
मानपुर  नगर परिषद में कुल वार्डो की संख्या 15 है अनुसूचित जाति हेतु 3 वार्ड आरक्षित किये गये है जिसमे से वार्ड क्रमांक 1, 4, 10 शामिल है जिसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 वार्ड आरक्षित है जिसका वार्ड क्रमांक 4 एवं 10 है। अनुसूचित जनजाति हेतु 3  वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्र0 3, 14, 15 शामिल है। इसमे से 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 3, 15 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 4 वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 2, 8, 9, 12 शामिल है। पिछड़ा वर्ग के लिए 1 वार्ड आरक्षित किया गया है। जिसका वार्ड क्रमांक 7 है।
नौरोजाबाद नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण :
नौरोजाबाद नगर परिषद में कुल वार्डो की संख्या 15 है अनुसूचित जाति हेतु 2 वार्ड आरक्षित किये गये है जिसमे से वार्ड क्रमांक 9 एवं 14 शामिल है जिसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 वार्ड आरक्षित है जिसका वार्ड क्रमांक 14 है। अनुसूचित जनजाति हेतु 4  वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्र0 1, 4, 5, 15 शामिल है। इसमे से 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 1, 5 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 4 वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 2, 3, 8,  12 शामिल है। पिछड़ा वर्ग के लिए 1 वार्ड आरक्षित किया गया है। जिसका वार्ड क्रमांक 11 है।
 
Exit mobile version