जनपद पंचायत करकेली के वार्डो का आरक्षण संपन्न

उमरिया 25 मई- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, सीईओ जिला पंचायत ईला तिवारी की उपस्थिति मे जिला पंचायत सभागार मे करकेली जनपद पंचायत के वार्डो का आरक्षण आम जन की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। करकेली जनपद पंचायत में कुल वार्डो की संख्या 25 है अनुसूचित जाति हेतु दो वार्ड 11 एवं 19 आरक्षित किये गये है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 19 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति हेतु 14 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्र0 02,09,10,12,13,15,16,17,18,20,21,23,24,25 शामिल है। इसमे से 7 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 10,13,18,21,23,24,25 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 5 वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 01,03,04,14,22 शामिल है। 

Exit mobile version