Uncategorized

नौरोजाबाद थाना प्रभारी के साथ युवाओं ने किया पौधारोपण

उमरिया युवाओं द्वारा थाना नौरोजाबाद परिसर पर थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह के साथ युवाओं ने फलदार व छायादार पौधे लगाकर पौधरोपण किया एवं संकल्प लिया। थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताते हुए कहा कि। पेड़ और पौधे मुख्य कारण हैं कि हम इस धरती पर जीवित क्यों हैं। वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व असंभव है। इसके अलावा पेड़ों के रोपण के कई अन्य लाभ हैं। वृक्षारोपण के कई फायदे हैं। उनके द्वारा मिलने वाले कुछ लाभों में हानिकारक गैसों, जो पर्यावरण को दूषित करते हैं, को अवशोषित करना, पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करना और गर्मियों के दिनों में छाया प्रदान करना शामिल है। पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है और सरकार ने अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का प्रचार किया है। युवा हिमांशु तिवारी ने कहा की पेड़ से सब जीवित प्राणी और पशु-पक्षियों को आक्सीजन प्रदान होता है। यह पेड़ बारिश होने और सूखा, बाढ़ रोकने में भी मदद करते हैं। पेड़ों के अभाव में आज बरसात कम होती जा रही है और वातावरण भी प्रदूषित होता जा रहा है। हमें धरती की हरीतिमा बनाए रखने तथा शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपण आवश्यक रूप से करना चाहिए। पौधा रोपण करते समय थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, युवा हिमांशु तिवारी राहुल चंद्रवंशी पारस सिंह आशीष पनिका महेंद्र तिवारी एवं सभी उपस्थित रहे।

Untitled (Feed Ad) by Flipp Buy

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button