Shajapur News : आयुषी ने राष्ट्रीय खेल हॉकी में जिले का नाम पूरे भारत में रोशन किया

 

Shajapur News : आयुषी ने राष्ट्रीय खेल हॉकी में जिले का नाम पूरे भारत में रोशन किया



Shajapur News : खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के विकासखण्ड कालापीपल में संचालित हॉकी फीडर सेंटर की कु. आयुषी पटेल पिता श्री रामगोपाल पटेल ने राष्ट्रीय खेल हॉकी में अपना ही नहीं बल्कि शाजापुर जिले का नाम भी पूरे भारत में रोशन किया है। कालापीपल की रहने वाली आयुषी पटेल एक मध्यम वर्ग परिवार से है। आयुषी के पिता भी वॉलीवॉल के खिलाडी रहे है। इसलिए आयुषी ने बचपन से वालीवॉल खेल को चुना, परन्तु हॉकी कोच देवेन्द्र सिंह परमार ने उसकी फूर्ति और ताकत देख कर उसे हॉकी खेलने को कहा। आयुषी ने भी हॉकी खेलने का निर्णय लिया और कालापीपल के पथरीले मैदान पर हॉकी के गुर सिखे।

आयुषी ने कोच देवेन्द्रसिंह परमार के संरक्षण व माता-पिता की सहायता और सहयोग से सन् 2017 में खेलो इण्डिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कास्य पदक प्राप्त किया। वर्ष 2017 में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर द्वारा हॉकी चयन ट्रायल आयोजित किया गया। उक्त ट्रॉयल में आयुषी पटेल द्वारा सहभागिता की गई, जिसमे उनका चयन म.प्र. महिला हॉकी आकदमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हुआ। वर्तमान में आयुषी भारत के नम्बर एक कोच परमजित बरार के संरक्षण में हॉकी के गुर सिख रही है तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिला एकेडमी ग्वालियर द्वारा नि:शुल्क पढ़ना, रहना, खाना व हॉकी खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर के कोच परमजित बरार के नेतृत्व में आयुषी खेल में निखार आया है और वह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने लगी है।
उल्लेखनीय है कि 2019 मे 9 वी सब जुनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप में कास्य पदक प्राप्त किया। सन 2021 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कास्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार वर्ष-2022 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं 28 वी नेहरू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार सब उपलब्धियों व आयुषी की मेहनत को देखकर उसका चयन बैल्जियम व नीदरलैण्ड की प्रतियोगिता के लिए हुआ।
आयुषी पटेल पिता श्री रामगोपाल पटेल का वर्तमान में चयन भारत सरकार द्वारा खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली स्कॉलरशिप के ट्रायल के लिए हुआ। खेलों इण्डिया चयन ट्रायल भारत से कुल 50 खिलाडी का हुआ है इसमें म.प्र. की चार खिलाडियों का चयन हुआ, जिसमें आयुषी पटेल का नाम भी है। खेलो इण्डिया चयन ट्रॉयल नई दिल्ली में होगा। ट्रायल में चयनित होने पर भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह स्कॉलरशिप योजना की पात्रतानुसार स्कॉलरशिप प्रदाय की जायेगी।
Exit mobile version